अपराधबड़ी खबरमध्य प्रदेश

भाजपा नेता के घर पर पुलिस को मिला अवैध हथियारों का जखीरा

भोपाल:चुनाव के पूर्व एक भाजपा नेता के घर पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया है पुलिस की मानें तो मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वानी जिला पुलिस ने सेंधवा कस्बे में दबिश देकर भाजपा नेता के घर से बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए हैं। सोमवार (1 मार्च, 2019) को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बड़वानी एसपी यांगचयेन डोलकर भूटिया के दिशानिर्देश के तहत एक पुलिस टीम ने शनिवार और रविवार को गु्प्त सूचना के आधार पर सेंधवा कस्बे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संजय यादव के घर छापेमारी की। पुलिस ने यादव के घर से 13 पिस्टल, 17 देशी बम (हथगोले) और 116 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।
पुलिस ने आरोपी संजय यादव के खिलाफ शस्त्र कानून एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा अवैध वसूली, लोगों को डराने, धमकाने व मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी यादव तथा एक अन्य आरोपी गोपाल जोशी के खिलाफ भी पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई शुरू की गई है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने एक केस सागर चौधरी और दीपक और रितिक के खिलाफ भी दर्ज किया है। पुलिस ने बताया की पिछले कई दशकों से यादव और गोपाल जोशी के बीच गैंगवार चल रही रहै। यादव के खिलाफ 47 आपराधिक केस दर्ज है जबकि 30 से ज्यादा केस जोशी के खिलाफ दर्ज हैं। बीते शनिवार को यादव और दूसरे ग्रुप के बीच पत्थबाजी में भी तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। यादव और उसके छोटे भाई जीतू के अलावा उसकी मां बसंती बाई करीब दो साल पहले भाजपा में शामिल हो गई थीं।

शेयर करें: